सफदरजंग अस्पताल
सफदरजंग अस्पताल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में मित्र सेनाओं के लिए एक आधार अस्पताल के रूप में स्थापित किया गया था। इसे भारत सरकार द्वारा 1954 में स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत लिया गया था। पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के इस हिस्से में सबसे बड़े तृतीयक स्तर बहु अनुशासनिक स्वास्थ्य संस्थानों में से एक के तौर पर विकसित हुआ है । अस्पताल के मेडिकल केयर में जरूरत और विकास के आधार पर नियमित रूप से सभी विशेषज्ञताओं में नैदानिक और चिकित्सीय प्रकारों से सुविधाओं का उन्नयन किया गया है। अस्पताल जो केवल 204 बेड के साथ शुरू किया गया था, अब इसमें 1531 अधिकृत बेड है। अस्पताल न केवल दिल्ली और पडोसी राज्यों के लाखों नागरिकों, बल्कि पडोसी देशों के लोगों को भी चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है।
अस्पताल 1962 से स्नातकोत्तर छात्रों के प्रशिक्षण और शिक्षण के लिए केन्द्र रहा है। अस्पताल संकाय ने 1973 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस) के नैदानिक संकाय का गठन किया था जिससे यह 1990 तक जुड़ा था। इसके बाद कॉलेज (यूसीएमएस) शाहदरा, दिल्ली में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में स्थानान्तरित कर दिया गया। अस्पताल में अभी भी विभिन्न विशेषज्ञताओं और सुपर स्पेशियलिटीज में स्नातकोत्तर प्रशिक्षण प्रदान करना जारी है। अस्पताल देश और विदेश के विभिन्न संस्थानों से इंटर्न के प्रशिक्षण के लिए एक केंद्र भी है। शैक्षणिक वर्ष 2008 के बाद से सभी पीजी सीटों को जीजीएसआईपी विश्वविद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
अस्पताल का मिशन चिकित्सा सलाह/उपचार चाहने वाले सभी लोगों को "स्वयं से पहले सेवा" प्रदान करना है।
हमारा उद्देश्य हमारी सेवाएं चाहने वाले व्यक्तियों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना है, ताकि उन्हें बेहतर और स्वस्थ जीवन का आनंद लेने में सक्षम बनाया जा सके।
- पिछले पृष्ठ मे वापस
- |
-
पृष्ठ की अंतिम अद्यतन तिथि:04-11-2026 12:02 PM



